Breaking :
||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख||पलामू: झपकी लगने के कारण चलती ट्रेन से कोयल नदी में गिरा युवक, आरपीएफ ने बचाया||बदले की भावना से विधानसभा में दायर किया गया मुकदमा : कमलेश सिंह
Friday, September 29, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने कहा- शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

भाईचारे के साथ सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार : सीओ

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में सीओ अजय कच्छप की अध्यक्षता में होली व शब-ए-बारात त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से होली का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि होली में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि शराब पीकर उत्पात करने वाले लोगों को पुलिस सीधे गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा कि रंग अबीर वैसे लोग लगाएं जो आपसी सहमती से ही लगाएं। उन्होंने कहा कि समाज में हुड़दंग फैलाने वालों से पुलिस सख्ती निपटेगी।

मौके पर सीओ ने कहा कि होली और शबे बरात दोनों समुदाय के त्योहार एक साथ आ गए हैं।उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे से त्योहार मनाएं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, प्रमुख प्रतिमा देवी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, रघूपाल सिंह, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, जितेंद्र यादव, विश्वनाथ पासवान, बली यादव, छिपादोहर थाना प्रभारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर सर्वसम्मति से होली और शबे बरात का त्योहार शांति पूर्ण ढंग मनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, एसआई राजकुमार तिग्गा, भरत प्रसाद, संजय कुमार सिंह, कयूम अंसारी, भरदूल सिंह, हैदर अली, विकास तिवारी, सागर यादव, मुखिया बहादुर उरांव, मथुरा उरांव, तस्लीम अंसारी, विशाल पासवान समेत कई लोग उपस्थित रहे।