Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

Jharkhand News: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर बेटे ने की खुदकुशी

रांचीः राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। मृतक का नाम विवेक कुमार महतो है और वह विधायक इंद्रजीत महतो का बड़ा बेटा था। बताया जाता है कि उनके बेटे का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच में जुट गयी है। बेटे की आत्महत्या की खबर सुनते ही विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी की तबीयत बिगड़ गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक का बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

विधायक के बेटे के आत्महत्या की खबर मिलते ही गोमिया विधायक लंबोदर महतो मेडिका अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

आपको बता दें कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से बीमार हैं और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है।

सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो