Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज के मरेगा मजदूर की यूपी में मौत, शव लाने की प्रक्रिया शुरू

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव के बोंगादाग टोला निवासी मनरेगा मजदूर रामबहाल लोहरा (57) की यूपी में मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रामबहाल लोहरा का पूरा परिवार दो महीने पहले यूपी के अकबरपुर इलाके में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। इसी बीच 10 फरवरी को शाम करीब 5 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौत की खबर मृतक के बड़े दामाद संतोष लोहरा ने गांव में फोन से दी। सूचना मिलते ही हेरहंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास व थाना प्रभारी शुभम कुमार को सूचना दी गयी। इसके तुरंत बाद थाना प्रभारी श्री कुमार ने ईंट भट्ठा मालिक का फोन नंबर उपलब्ध कराया और फोन कर शव को हेरहंज तक पहुंचाने को कहा।

उधर, मृतक के घर पहुंचकर उप मुखिया राजबली यादव व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृतका की मां बचनी देवी से मुलाकात कर बचनी देवी को सांत्वना दी। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है, जिसमें एक पुत्र की शादी उसके जीते जी नहीं हो सकी। घटना की सूचना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।