Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रांची से डालटनगंज की ओर आने-जाने वाले बसों, ट्रकों, भारी वाहनों व अन्य छोटे वाहनों के मार्ग बदले

लातेहार : जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार आगमन कार्यक्रम में यातायात समस्या एवं सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 13.02.2023 को दोपहर 02:00 बजे से 14.02.2023 (कार्यक्रम समाप्ति तक) डालटनगंज से रांची एवं रांची से डालटनगंज की ओर आने-जाने वाले बसों, ट्रकों, भारी वाहनों एवं अन्य छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट (मार्ग परिवर्तित) किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डायवर्ट रूट इस प्रकार है :-

रांची से पलामू जाने वाले बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहनों के रूट डायवर्जन प्लान :-

बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन के लिए रांची से पलामू जाने के लिए रूट है चन्दवा-बालूमाथ-हेरहंज-मटलौंग / पांकी होते हुए पलामू।

बस एवं सवारी छोटे वाहनों के लिए रांची से पलामू जाने के लिए रूट है चन्दवा-उदयपुरा-डीही मुरूप-नवादा-हेरहंज-पांकी-मटलौंग होते हुए पलामू।

पलामू से राँची जाने वाले बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहनों के मार्ग परिवर्तन प्लान :-

बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन के लिए पलामू से रांची जाने के लिए रूट है पलामू-पांकी/मनिका-मटलौंग-हेरहंज-बालूमाथ-चन्दवा होते हुए रांची।

बस एवं सवारी छोटे वाहनों के लिए पलामू से रांची जाने के लिए रूट है मनिका-होटवाग-पोचरा मोड़-बानपुर-पॉलिटेक्निक रोड-डीही मुरूप-आरागुंडी-उदयपुरा होते हुए रांची।

गारू से रांची जाने एवं आने वाले सभी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान :–

सभी वाहनों के लिए गारू से रांची एवं रांची से गारू जाने के लिए रूट है नेतरहाट-महुआडांड़-गारू-नावागढ़-नवरंग चौक-जालिम-भुसूर-सिकनी-चन्दवा होते हुए रांची जाने एवं आने के लिए।

लातेहार रूट डायवर्ट