Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

हेमंत सरकार का निर्णय, सरकारी कार्यक्रमों में ‘जोहार’ शब्द से अभिवादन करना अनिवार्य

झारखंड में जोहार अभिवादन अनिवार्य

रांची : झारखंड सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में सरकारी अधिकारियों के अभिवादन के लिए जोहार शब्द अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में आम जनता के अभिवादन के लिए जोहार शब्द का प्रयोग करना होगा। झारखंड की आदिवासी संस्कृति में अभिवादन के प्रचलित तरीके को हेमंत सरकार ने अंगीकृत कर लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों एवं सरकारी समारोह में अभिवादन के लिए जोहार शब्द का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय, समन्वय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किया है। सभी अपर मुख्य सचिव, सभी प्रधान सचिव, सभी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, विभाग अध्यक्ष और सभी उपायुक्तों को इस संबंध में उन्होंने पत्र लिखा है। राज्य सरकार के निर्णय से अवगत कराया है।

कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड की पहचान एक जनजातीय बहुल राज्य के रूप में है। ऐसे में झारखंड राज्य संस्कृति में जोहार बोल कर अभिवादन किए जाने की परंपरा है, जो इस राज्य को विशिष्ट संस्कृति एवं संपर्क परंपरा को प्रतिबिंबित करता है। ऐसे में उपयुक्त परिपेक्ष में यह निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं सरकारी समारोह में अभिवादन के लिए जोहार शब्द का उपयोग किया जायेगा।

कैबिनेट सचिव ने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रकार के राजकीय कार्यक्रमों सरकारी समारोह में गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए पुष्प गुच्छ या अकेला पुष्प का उपयोग नहीं किया जाए बल्कि पौधा, पुस्तक, शॉल या मेमेंटो देकर स्वागत किया जा सकता है। इस संबंध में 25 जुलाई 2019 को दिए गये आदेश को संशोधित किया गया।

झारखंड में जोहार अभिवादन अनिवार्य