Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार केंद्रीय विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में गढ़वा के शिवम् कुमार प्रथम

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार: प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में 23 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में पलामू प्रमंडल के 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इनमे केंद्रीय विद्यालय लातेहार व गढ़वा, जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार व मेदिनीनगर, ग्रीनफील्ड एकेडमी चंदवा, उच्च विद्यालय उदयपुरा, लातेहार, पांडेयपूरा, कोने, धनकारा, पोचरा, जलता, नवागढ़, मनिका, चंदवा व मुरूप के प्रतिभागी शामिल थे.

प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के छात्र शिवम् कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय डालटनगंज की श्रेया सिंह ने दूसरा व इसी विद्यालय के दीप श्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. केंद्रीय विद्यालय लातेहार की नैना भारती ने चौथा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के नवनीत कुमार ने पाचवां स्थान प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: हेरहंज पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, दो जानवरों का किया शिकार, एक की मौत, एक घायल

उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा में उल्लेखित सुझावों पर अमल करते हुए प्रत्येक छात्र को एक वास्तविक योद्धा बनाना है. उन्होने विजयी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा एवं डिजिटल प्रमाण प्रदान किया. प्राचार्या श्रीमती देवनिसिया तिर्की ने बताया कि यह प्रतियो​गिता देश के पांच सौ केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किया गया.

लातेहार केंद्रीय विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता