Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

चाचा के प्यार में पड़कर नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

गुमला में नाबालिग छात्रा बनी मां

गुमला : कस्तूरबा गांधी विद्यालय गुमला की 16 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार देर रात एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग आठवीं कक्षा की छात्रा है। घटना के बाद शनिवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

सूचना मिलने पर डीईओ सुनील शेखर, अपर जिला पदाधिकारी पीयूष कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित्रा तिर्की व लेखा अधिकारी एसएस माधुरी मिंज ने चार सदस्यीय जांच दल गठित कर शनिवार को विद्यालय पहुंचे।

डीईओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल वह सदर अस्पताल में भर्ती है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दरअसल, कस्तूरबा गांधी की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने रात में पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसे लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई।

घटना के संबंध में डीईओ सुनील शेखर व वार्डन शांति देवी ने बताया कि अगस्त माह में उसका एडमिशन हुआ था। उस समय वह स्वस्थ दिख रही थी। इस विषय पर किसी को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। उन्होंने बताया कि छात्रा हमेशा शाल-स्वेटर से खुद को ढके रहती थी, जिससे पता नहीं चल पाता था कि वह गर्भवती है।

इस संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि छात्रा का अपने गांव में ही चाचा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी है कि चाचा पहले से ही शादीशुदा हैं। इस मामले को लेकर 16 जुलाई 2022 को गांव में बैठक भी हुई थी, जिसमें बॉन्ड लिखकर दोनों को अलग रहने की बात कही गयी थी। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर 10 लाख रुपये जुर्माना वसूलने की बात कही गयी थी, जिसके बाद 2 अगस्त को छात्रा को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एडमिशन कराया गया।

गुमला में नाबालिग छात्रा बनी मां