Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडमहुआडांड़लातेहार

पर्यटकों की कार नेतरहाट की घाटी में 150 फीट नीचे खाई में गिरी, दो की मौत, चार घायल

netarhat accident news today

गुमला : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी में मिलिट्री मोड़ के पास नेतरहाट घूमने जा रहे छात्रों की कार शुक्रवार की देर रात करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। कार में कुल छह छात्र सवार थे, जो रांची में रहकर पढ़ाई करते थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हादसे के बाद दोनों मृतकों व सभी घायलों को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां धनबाद निवासी आरजू बोस (20) व शिवराम सत्यम (20) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल करण मंडल, प्रीतम कुमार व राहुल शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।

बताया जाता है कि धनबाद निवासी आरजू बॉस, शिवराम सत्यम, करण मंडल, प्रीतम कुमार, राहुल शर्मा और कुडू निवासी एक अन्य छात्र रांची में पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को सभी दोस्तों ने मिलकर नेतरहाट की सैर पर जाने का फैसला किया। सभी युवक रात में ही कार से नेतरहाट के लिए रवाना हो गये। रात करीब 11 बजे नेतरहाट घाटी के मिलिट्री मोर से आगे जैसे ही छात्रों की गाड़ी आगे बढ़ी, कार एक तीखे मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

netarhat accident news today