Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

पुलिस ने दोनों को देवघर से किया गिरफ्तार

लातेहार : बालूमाथ पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की मदद से दोनों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पांच स्मार्ट फोन और दो कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मो हुसैन अहमद व शमशेर मियां (दोनों नवादा, सारठ, देवघर) शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों पर आईटीएक्ट का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

प्रेसवार्ता में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि वादी विवेक यादव ने थाने में आवेदन देकर मोटरसाइकिल देने के नाम पर 53 हजार की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों को देवघर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी अभियान में ध्वनि मनोज मुर्मू, आरक्षी बिरेन्द्र पासवान साइबर सेल, आरक्षी सुरेश सिंह साइबर सेल शामिल थे।