Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड कांग्रेस के पांच नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकालने की सिफारिस

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पांच नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकालने की सिफारिश की गयी है। यह सिफारिश झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने की है। प्रभारी अविनाश पाण्डेय व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को सिफारिस की गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रविवार को पार्टी मुख्यालय में अनुशासन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिन लोगों को निष्कासित करने की सिफारिश की गयी है उनमें आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, साधु शरण गोप, सुनील सिंह शामिल हैं। हालांकि इन नेताओं को निष्कासित करने का अंतिम फैसला अब प्रभारी और अध्यक्ष लेंगे।

बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी और अनुशासनहीनता करने वाले सात नेताओं को 14 दिन पहले नोटिस भेजा गया था। उन्हें अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। रविवार को सातों नेताओं के जवाबों को लेकर बैठक हुई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो सचिव राकेश तिवारी व अनिल कुमार ओझा ने अनुशासन समिति को जवाब भेजा, जिसे देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गयी। वहीं, अन्य पांच नेताओं ने अनुशासन समिति को कोई जवाब नहीं भेजा। इसे देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है। जवाब नहीं देने वाले इन पांच नेताओं को अगले छह साल के लिए पार्टी से निकालने की सिफारिश की गयी है।