Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

आसमान में गुम हुआ DGP का हेलीकॉप्टर, पुलिस महकमे में मची अफरा-तफरी

बोकारो : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को जिले के जैप 4 ग्राउंड में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने जाने के दौरान आसमान में भटक गया। सही दिशा नहीं मिलने के कारण हेलीकॉप्टर गलत जगह पर उतर गया। इसके बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गयी। तुरंत ही हेलीकॉप्टर को फिर से सही जगह पर उतारा गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैप 4 मैदान में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने के लिए डीजीपी बोकारो आ रहे थे। वह हेलीकॉप्टर से बोकारो पहुंचे। उन्हें उतारने के लिए पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन पुलिस लाइन के लैंडिंग प्वाइंट की जगह हेलीकॉप्टर दूसरी जगह उतर गया।

उधर, डीजीपी की अगवानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी पुलिस लाइन में इंतजार करते रहे, लेकिन डीजीपी का हेलीकॉप्टर कहीं और उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गयी। इसके बाद सभी लोग उस जगह की ओर भागे, जहां हेलीकॉप्टर उतरा था। वहां जाकर पता चला कि जिस जगह पर डीजीपी का हेलीकॉप्टर उतरा था, वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर उतरना था।