Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार एसबीआई बैंक में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत

लातेहार : शहर के एसबीआई बैंक में ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड जवान की मौत मंगलवार की शाम बैंक परिसर में हो गयी। मृतक पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पचकरीया का रहने वाला था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसबीआई बैंक कर्मी अशोक प्रसाद ने बताया कि ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान रामनरेश मांझी अचानक ड्यूटी के दौरान बैंक में गिर पड़ा। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी बैंक कर्मियों द्वारा परिजनों को दी गयी। बुधवार को पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

झारखंड ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन लातेहार के जिलाध्यक्ष कुमुद चौबे ने बताया कि मुख्यालय डीएसपी कैलाश करमाली से वार्ता हुई है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया है कि प्रावधान के तहत मृतक के आश्रितों को लाभ दिया जायेगा।

कुमुद चौबे ने बताया कि मृतक के आश्रित को नौकरी और दो लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा। जानकारी के अनुसार जवान पिछले तीन माह से लातेहार एसबीआई बैंक में पदस्थापित था।