Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत तीन घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पहली घटना: दो बाइक सवार पेड़ से टकराये, एक रिम्स रेफर

लातेहार: बालूमाथ-पांकी मार्ग पर बालूमाथ से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल स्कूल के समीप पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में करनदाग निवासी बनी यादव के पुत्र रामटहल यादव व हेरहंज थाना क्षेत्र के चाई गांव निवासी राम भरत यादव के पुत्र कालेश्वर यादव शामिल हैं।

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने रामटहल यादव की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लोग बाइक से नवादा साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान एक अन्य वाहन के चकमा देने से वे एक पेड़ से टकरा गये। गंभीर रूप से घायल रामटहल यादव की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

दूसरी घटना: स्कूटी दुर्घटना में किशोरी घायल, बालूमाथ सीएचसी में हुआ इलाज

लातेहार : बालूमाथ हेरहंज मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर ग्राम अंतर्गत भगत मोड़ के पास हुई स्कूटी दुर्घटना में एक 16 वर्षीय युवती घायल हो गयी। युवती की पहचान बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र ब्रह्ममोरिया गांव निवासी चंद्रदेव उरांव की पुत्री अंजलि उरांव के रूप में हुई।

घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया।

जानकारी के अनुसार अंजली बालूमाथ से कुछ आवश्यक कार्य को निपटाकर कर अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।