Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

लोहरदगा : बगडू थाना क्षेत्र के कोरगो गांव में गुरुवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच-पांच लाख के दो इनामी नक्सली चंद्रभान पाहन और गोविंद बिरजिया को गिरफ्तार किया है। एक नक्सली को पुलिस की गोली लगी है। इससे वह घायल हो गया है। उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। एसपी आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जाता है कि लोहरदगा जिला पुलिस व 158 सीआरपीएफ बटालियन द्वारा इलाके में गश्त की जा रही थी। इसी बीच नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक नक्सली को गोली लगी है। इससे वह घायल हो गया है। उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।