Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में माओवादी छोटू खरवार के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

सड़क निर्माण के संवेदक से मांगी थी 5 लाख की रंगदारी

लातेहार : इनामी माओवादी छोटू सिंह खरवार के नाम पर सड़क निर्माण ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डीएसपी दिलू लोहरा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मनिका थाना क्षेत्र के बंदुआ तीन मुहान से भाया डोंकी होते बरबैया तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के संवेदक मुमताज अहमद खान ने 23 दिसंबर को मनिका थाने में माओवादी छोटू सिंह खरवार के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी का मामला दर्ज कराया था।

डीएसपी ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह व हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार, एसआई राजकुमार तिग्गा ने सैट बल के साथ छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तार आरोपियों में उपेंद्र यादव परसांगन, मनिका व योगेंद्र यादव सेरेंदाग, हेरहंज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ लातेहार थाने में मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 385/387 व 17 सीएलए एक्ट का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से मामले में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया गया है। घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी में तकनीकी सेलो की भी अहम भूमिका रही है।

मौके पर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, एसआई राज कुमार तिग्गा, आरक्षक इंद्रजीत तिवारी, नौशाद आलम सहित कई लोग मौजूद रहे।