Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंडरांची

रांची: दो करोड़ रुपये के लिए अगवा किया गया युवक बिहार से सकुशल बरामद

रांची : रांची पुलिस ने दो करोड़ रुपये के लिए अपहरण किये गये युवक को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआइटी मेसरा ओपी में रहने वाले राहुल कुमार वर्मा का बरियातू से अपहरण कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने बिहार के बांका से राहुल को सकुशल बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि राहुल का दो करोड़ रुपए के लिए अपहरण किया गया था।

बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने मंगलवार को बताया कि अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। टीम उसे लेकर निकल चुकी है। हालांकि आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात एक बजे बांका पुलिस की मदद से राहुल को सकुशल मुक्त करा लिया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गौरतलब है कि 17 दिसंबर को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मालाबार कॉम्प्लेक्स के पास से राहुल वर्मा का अपहरण कर लिया गया था। उसके परिजनों ने बताया था कि बिहार के बांका जिले के रहने वाले रोहित यादव ने राहुल का अपहरण किया है।