Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: नल जल योजना का जिप अध्यक्ष ने की जांच, कहा- अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के मरंगलोइया पंचायत क्षेत्र में चल रहे नल जल योजना निर्माण कार्य को लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, बरवाडीह जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, लातेहार ग्रामीण जिप सदस्य विनोद उरावं, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, मुखिया सोनमणि देवी ने जांच की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, विभाग के एसडीओ तथा जेई को जिप अध्यक्ष पूनम देवी तथा सदस्य कन्हाई सिंह ने घटिया निर्माण को देख (निम्न स्तर का सीमेंट, मिट्टी युक्त बालू ) फटकार लगाते हुए कार्य को अविलंब बंद करने का आदेश दिया।

जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस घटिया कार्य में जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके विरूध कानूनी करवाई की जायेगी।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, रामदेव सिंह, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, दिलीप भगत, कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजूर, जेई जितेंद्र कुमार, सुरेश महतो, शिवदयाल यादव, रोहित महतो, दिनेश महतो, सुभाष नाथ वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।