Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबरवाडीहलातेहार

लातेहार: लापता आदिम जनजाति की पांच नाबालिग लडकियां बरामद, काम दिलाने के बहाने ले जा रहा था दूसरे राज्य, गिरफ्तार

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर छिपादोहर थाना पुलिस ने चुंगरू पंचायत के नावाडीह ग्राम से 20 दिन से लापता आदिम जनजाति की पांच नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। मौके से पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने बहाने दूसरे राज्य ले जा रहे एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बरवाडीह एसडीपीओ दिलु लोहरा ने बताया कि नावाडीह ग्राम की कांति देवी, पति नेमा परहिया ने एक लिखित आवेदन देकर गांव के ही कलीम अंसारी, पिता सतमुद्दीन मिया, ग्राम नावाडीह के खिलाफ गांव की पांच नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर दूसरे राज्य में काम दिलाने के बहाने बिना अभिभावकों की अनुमति के ले जाया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में छिपादोहर थाने में मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। मामले के अनुसंधान के क्रम में छापामारी दल को गुप्त सूचना मिली कि कांड में संलिप्त कलीम अंसारी को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पांचों लड़कियों के साथ देखा गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से कांड में संलिप्त मानव तस्कर कलीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पांचों नाबालिक लड़कियों सकुशल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मानव तस्कर कलीम अंसारी को लातेहार जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद लड़कियों को सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

बरामद नाबालिग लड़कियां

बरामद नाबालिग लड़कियों में फूल कुमारी (17) पिता नेमा परहिया, सीमा कुमारी (15) पिता सरयू परहिया, सुगन्ति कुमारी (16) पिता विरोधन परहिया, सोनी कुमारी (13) पिता जमेदार परहिया, सोनी कुमारी (14) पिता लक्षमण परहिया सभी चुंगरु पंचायत के ग्राम नावाडीह, थाना छिपादोहर की रहने वाली हैं।

छापामारी दल

छापामारी दल में छिपादोहर थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी, पुअनि रंजीत राम, महिला आरक्षी रीता देवी, सहायक महिला आरक्षी सविता कुमारी, आरक्षी अमोल कुमार राम, आरक्षी कमलेश पासवान, आरक्षी काशीनाथ कुम्हार सभी छिपादोहर थाना शामिल थे।