Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
लातेहार

लातेहार समाहरणालय परिसर में फूलों-झानो दीदी कैंटीन का उद्घाटन

लातेहार : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय परिसर में विधायक बैद्यनाथ राम, उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से फूलों–झानो दीदी कैंटीन का उद्घाटन किया गया।

इस दीदी कैंटीन में चाय, नाश्ता एवं खाना उपलब्ध रहेगा। इनके द्वारा तैयार नाश्ता और भोजन यहां आने वाले ग्राहकों को परोसा जाएगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने कहा कि जिले के महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। कहा कि दीदी कैंटीन खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराते हुए साफ-सफाई के साथ लोगों को भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराना है। इस कार्य से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं काफी उत्साहित हैं।

Latehar News

झारखंड स्थापना दिवस पर सदभावना मार्च का आयोजन

लातेहार : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कारगिल पार्क से समाहरणालय तक सदभावना मार्च का आयोजन किया गया। इस सदभावना मार्च में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत कारगिल पार्क में वीर सपूत की प्रतिमा पर उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, जनप्रतिनिधियों समेत जिले के वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

मौके पर आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,एसडीओ शेखर कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती पूनम देवी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।