Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: टैंकर की चपेट में आने से मेडिका अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

रांची : सदर थाना क्षेत्र के चौशयर रोड के मोड़ पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों रांची के मेडिका अस्पताल में काम करते थे और और देर रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों को एक टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की ही मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी।

मृतकों में शौमिन चटर्जी और शौरिष रक्षित का नाम शामिल है। दोनों ही कर्मी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले बताए जाते हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि दोनों शनिवार की रात करीब 2:00 बजे मेडिका अस्पताल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि घटना के बाद पुलिस गश्ती दल के द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन दोनों की रास्ते में मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।