Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मो मुमताज/चंदवा

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौदिया पंचायत के चांदनी चौक निवासी एक युवक ने मंगलवार की सुबह कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की संदीप कुमार (19 वर्ष) फोटो कॉपी की दुकान चलाता था। इसी दौरान वह अपनी लैपटॉप गिरवी रखकर कुछ कर्ज लिया था। कर्ज की लेनदेन से परेशान होकर वह अपनी मानसिक संतुलन खो बैठा और आत्महत्या कर ली।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

15 हजार रुपये में गिरवी रखा था लैपटॉप

मृतक संदीप कुमार की मां मनिका देवी ने बताया कि मेरा वह फोटो कॉपी की दुकान चलाता था। वह अपने दुकान में रखे लैपटॉप को पास के ही बदरू उरांव के बेटे के पास 15 हजार रुपये में गिरवी रखा था। इसी लेनदेन में दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई थी। इसी से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया।

रात में दोस्तों के साथ सोया था युवक

आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात अजय महली पिता स्वर्गीय मंगरा तुरी (16 वर्ष), अजित उरांव पिता आनंद उरांव (14 वर्ष) यह सब एक ही कमरे में सोए थे। सुबह उठकर सभी इधर उधर चले गये। वहीं संदीप कुमार आसपास के घरों में घूम कर दातुन मांगा और दातुन लेकर अपने घर लौटा तभी कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि संदीप कुमार फांसी लगा लिया है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: रातों-रात करोड़पति बना गरीब किसान का बेटा, 49 रुपये में बदल गयी किस्मत, मिलेंगे 1 करोड़

छानबीन में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के निर्देश पर मुखिया प्रतिनिधि संदीप टोप्पो, एएसआई राम प्रसाद राम, सुनील टूटी, एएसआई भीम कुमार व चौकीदार सदीक अंसारी घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।