Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ में अवैध कोयला लदे दो हाईवा वाहन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ मुरपा मार्ग पर स्थित झारखंड ढाबा के पास अवैध कोयला से लदे दो हाईवा वाहन को जब्त किया है। साथ ही इस धंधे में शामिल चार तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जब्त हाईवा में करीब 25-25 टन कोयला लदा है। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बतायी जा रही है।

इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में वाहन चालक हाशिम अंसारी, उप चालक कलाम अंसारी, छोटू यादव सभी ग्राम केंद खपरा, थाना तालझारी व चालक सलाउद्दीन अंसारी ग्राम बकाकेंद, थाना रामेश्वर, जिला दुमका शामिल है। सभी गिरफ्तार लोगों को भारतीय दंड विधान की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक कुबेर साव व धीरज कुमार के साथ कई सशस्त्र बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभायी।

इसमें सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि बालूमाथ थाना पुलिस क्षेत्र में अवैध कोयले की तस्करी और खनन नहीं होने का दावा करती है। लेकिन इसके बावजूद सप्ताह 2 सप्ताह में अवैध कोयला से लदे वाहन का पकड़ा जाना सीसीएल और प्रशासनिक पदाधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। बहरहाल जो भी हो बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयले का उत्खनन और तस्करी को रोकना पुलिस के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें