Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के विरोध में 3 घंटे तक सड़क जाम

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़ के पास हुई कार और बाइक के बीच टक्कर में घायल युवक निर्मल कुमार की आज रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर आज शाम 4:00 बजे बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के एनएच 22 पर स्थित मुरपा मोड को करीब 3 घंटे तक जाम कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

वहीं जाम की सूचना पर देर शाम करीब 7:00 बजे बालूमाथ अंचलाधिकारी व कई पुलिस अधिकारी जामस्थल पहुंचे और जाम कर्ताओं को आश्वस्त करते हुए पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक और 16 हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही हर सरकारी सुविधाएं देने की बात कही।

आश्वासन के दौरान अंचलाधिकारी ने मृतक युवक के पुत्री को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी नामांकन कराने की बात भी कही।

इसे भी पढ़ें :- भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह 25 अक्टूबर को बालूमाथ में

मालूम हो कि 17 अक्टूबर की देर रात बालूमाथ मुरपा मोड़ के पास कार और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में कारू भुइयां और निर्मल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के पश्चात बालूमाथ सीएससी द्वारा रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। जिसमें कारू भुईया की मौत उसी दिन रांची ले जाने के क्रम में हो गयी थी। जबकि आज 19 अक्टूबर को रांची रिम्स में इलाज के दौरान निर्मल कुमार की भी मौत हो गयी। मृतक कारू भुईयां की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। जबकि निर्मल कुमार के छोटे-छोटे बच्चे हैं।

इस घटना के बाद से दोनों ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन हो रही सड़क दुर्घटना से लोगों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है।