Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
बालूमाथलातेहार

बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकराये, दोनों गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार की देर शाम बालूमाथ-पाकी मार्ग पर बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराल ग्राम के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गये। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवकों की पहचान चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरता ग्राम निवासी त्रिभुवन भुईयां का पुत्र मुकेश कुमार एवं कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलगडा ग्राम निवासी बलदेव गंजू का पुत्र रूपलाल कुमार के रूप में हुई है। जिसे हेरहंज थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने दोनों ही घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें :- भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह 25 अक्टूबर को बालूमाथ में

इस हादसे में दोनों ही युवकों को सिर पैर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आयी है। दोनों घायल युवको की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।