Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: ढाबा चलाने की आड़ में अफीम व डोडा पाउडर बेचने के आरोप में ढाबा संचालक गिरफ्तार

6 किलो डोडा पाउडर बरामद

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के होटवाग स्थित एक होटल से पुलिस ने 6 किलोग्राम डोडा का चूर्ण बरामद किया गया है। डोडा का चूर्ण बिक्री करने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि होटवाग के आसपास ढाबों में होटल चलाने की आड़ में अफीम व डोडा चूर्ण की खरीद बिक्री की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में होटवाग स्थित खुश्बू ढाबा में छापामारी की गयी। जहां से करीब 6 किलोग्राम डोडा का चूर्ण बरामद किया गया। मौके पर डोडा चूर्ण की खरीद-बिक्री करने के आरोप में होटल संचालक मोनू कुमार पिता मोहन सिंह ग्राम होटवाग को गिरफ्तार किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मामला दर्ज, भेजा गया जेल

उन्होंने बताया कि इस मामले में लातेहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी होटल संचालक को जेल भेज दिया गया है।

छापामारी दल

छापामारी दल में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे।