Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहारहेरहंज

पातम-डाटम जलप्रपात में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के प्रसिद्ध जलप्रपात पातम-डाटम में डूबे दोनों युवकों का शव ग्रामीणों के प्रयास से बरामद कर लिया गया है। हालांकि प्रशासनिक सहायता नहीं मिलने से लोग काफी आक्रोशित थे।

डूबने से हुई थी मौत

आपको बता दें कि रविवार की शाम करीब पांच बजे जल प्रपात में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव की तलाश की, लेकिन रात आठ बजे तक शव नहीं मिले।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों के प्रयास से बरामद हुए शव

सोमवार की सुबह जिलिंगा गांव के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। ग्रामीण लखन महतो ने देसी जुगाड़ कर युवक अभय मेहता का शव बरामद किया। जबकि दो घंटे की अथक कोशिश के बाद एक अन्य युवक राम प्रकाश का शव भी बरामद कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: पातम-डाटम जल प्रपात घूमने आये दो युवकों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया आरोप

उधर, घटना के प्रति प्रशासनिक उदासीनता से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित नजर आये। ग्रामीणों ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दर्द में कुछ कहने पर पुलिस उन्हें धमकी देती है। कहा जाता है कि जो ज्यादा बोलता है उसे चिन्हित करो बाद में बताया जाएगा।

नहीं मिली प्रशासनिक सहायता

परिजनों ने कहा कि घटना के बाद किसी भी तरह की प्रशासनिक सहायता नहीं मिली। शवों की तलाश करने के लिए न तो एनडीआरएफ की टीम और न ही गोताखोर को बुलाया गया। जबकि अन्य जिलों में प्रशासनिक तत्परता से एनडीआरएफ की टीम को तुरंत बुला लिया जाता है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इधर, दो बजे तक एनडीआरएफ की टीम के न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हेरहंज भंडार चौक के पास बालूमाथ-हेरहंज-पांकी व हेरहंज-मनिका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जो करीब एक घंटे तक रहा। एक अन्य युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। इस दौरान जाम में फंसे बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उपप्रमुख ने बीडीओ पर लगाया आरोप

बाद में जाम की सूचना पर उपप्रमुख विजय उरांव, बीडीओ सह सीओ प्रदीप कुमार दास जामस्थल पहुंचे। उपप्रमुख ने बीडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद रविवार की देर शाम फोन कर घटना की जानकारी देकर समस्या का समाधान कराना चाहा लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।

पाइप रेलिंग लगाने की मांग

पातम-डाटम जलप्रपात में देवी देवता का भी स्थल है। जिस स्थान में देवता का स्थल है वहां पर चिकना पत्थर व ढाल रहने के कारण कभी घटना की संभावना बनी रहती है। इसलिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, प्रखण्ड प्रशासन व पंचायत जनप्रतिनिधियों से उक्त स्थल पर पाइप रेलिंग कर जाली लगवाने की मांग की है।