Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: माइंस खोलने को लेकर भूमि पूजन करने मंगरा गांव पहुंची डीवीसी कंपनी का विरोध, दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

लातेहार : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) सोमवार सुबह सदर प्रखंड के मंगरा गांव में कंपनी की माइंस खोलने के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे थे। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में प्रीतम सिंह (25) पिता स्व. जशवंत सिंह, अमृता देवी (50) पति सुरेंद्र भगत (दुबियाही), गेंदा उरांव (40) पिता बुधन उरांव, उर्मिला देवी (35) पति कृष्णा उरांव, गुड़िया देवी (35) पति लक्ष्मण उरांव (तीनों, नेवाड़ी), विष्णु उरांव (40) पिता बिगू उरांव (तुबेद) घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर सुनील कुमार ने इलाज किया।

घायल प्रीतम सिंह (25) पिता स्व. जशवंत सिंह

बताया जाता है कि एक पक्ष कंपनी द्वारा माइंस खोले जाने के समर्थन कर रहे थे, तो दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं करते हुए मारपीट में पहुंच गई। हालांकि स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के कारण दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया गया। इसके बाद कंपनी द्वारा भूमि पूजन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मालूम हो कि कंपनी खोलने को लेकर स्थानीय रैयतों द्वारा तक लगातार कई वर्षों से विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है। तीन दिन पहले भी स्थानीय रैयतों ने डीवीसी कंपनी द्वारा कोल माइंस खोले जाने के विरोध में डीसी कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान उपायुक्त भोर सिंह यादव, डीवीसी कंपनी के प्रतिनिधि व स्थानीय रैयतों के बीच बातचीत की गई थी। जिस पर उपायुक्त ने स्थानीय रैयतों से आपसी समन्वय बनाकर कंपनी खोले जाने की बात कही थी, लेकिन कंपनी अपनी मनमानी करते हुए सोमवार को शिलान्यास करने पहुंची थी।

इधर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि भूमि पूजन के दौरान दो पक्षों में मारपीट होते ही पुलिस बल के द्वारा दोनों पक्षों को आपसी समझौते कर मामला को शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि गांव में दोनों पक्षों के लोगों को एक साथ बैठाकर समझा-बुझाकर मामले को सुलह करा लिया गया है।