Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

प्राक्कलन से अधिक राशि निकालने के मामले में मुखिया, पंचायत सेवक, जेई, रोजगार सेवक व ऑपरेटर पर लगा जुर्माना

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मनरेगा योजना का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई प्रमुख प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जन सुनवाई के दौरान अधिकतर मामलों में प्राक्कलन से अधिक राशि निकालने का मामला सामने आया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर ज्यूरी मेंबर के रूप में मनरेगा लोकपाल संतोष कुमार पंडित, बीडीओ बीरेंद्र किंडो, मनरेगा प्रदेश वाच सदस्य जेम्स हेरेंज, जिप सदस्य बलवंत सिंह, जिप सदस्य सनपतिया देवी, ग्राम प्रधान अरुण सिंह, महिला समूह की रीता देवी ने प्रखंड के 75 मामलों में सुनवाई की।

सुनाई के दौरान ज्यूरी मेंबर ने संबंधित मुखिया, जेई, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और ऑपरेटर पर जुर्माना वसूलने का आदेश पारित किया। इस जन सुनवाई में प्रखंड के बंदुआ, पल्हेया, बरबैया कला, कोपे, दूंदूं और जान्हो पंचायत के मनरेगा के संचालित योजनाओं की सुनवाई हुई।

मौके पर लोकपाल ने बताया कि अधिकतर मामलों में कार्य से अधिक भुगतान का मामला सामने आया है। प्रखंड के पल्हेया पंचायत के चार योजनाओं में अधिक राशि की निकासी के मामले में ऑपरेटर पर 3 हजार रुपए, मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक से 14 हजार रूपए जुर्माना वसूलने का आदेश पारित किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर जूरी मेंबर जेम्स हेरेंज ने कहा कि मनिका प्रखंड में मनरेगा योजनाओं की धांधली कई बार पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में धांधली बरतने वाले किसी भी कर्मी अथवा बिचौलिया को बख्शा नहीं जाएगा।

मौके पर पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, प्रेमा कुमारी, दिलीप कुमार, मनोहर सिंह, बीपीओ तरशिला टोप्पो, सुरेश सिंह, बरतु उरांव, ब्रजकिशोर यादव, सूरज कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।