Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बीएन कॉलेज के पास हुई गोलीकांड में वार्ड पार्षद का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के हमीदगंज बीएन कॉलेज के पास गुरुवार की किसी घटना को अंजाम देने के क्रम में फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की घटना में गोली लगने से हमीदगंज निवासी रंजन कुमार जख्मी हो गया था।

पुलिस ने इस कांड में शामिल वार्ड पार्षद कविता देवी के बेटे विश्वजीत अमन चद्रवंशी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विश्वजीत अमन चद्रवंशी, रंजन कुमार और मोहित कुमार शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक ज़िंदा गोली बरामद किया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात बीएन कॉलेज हमीदगंज के नीचे अपराधियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के क्रम में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें एक अपराधी को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी।

इस सूचना पर वरीय अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में टीओपी 1 व टीओपी 3 की पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अपराधी विश्वजीत अमन चंद्रवंशी को बीएन कॉलेज के नीचे श्मसान घाट के पास बुलेट मोटरसाइकिल से भागने के क्रम में पकड़ा गया।

इसकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा व 315 की एक जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके एक साथी रंजन कुमार को कट्टा चलाने के क्रम में गोली लगने से जख्मी होने की बात बताई गयी। जिसे सदर अस्पताल में इलाजरत होने की जानकारी दी गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तार अपराधी द्वारा अपने विरोधी को ठिकाने लगाने की योजना बनाने के क्रम में गोली चलने की बात बताई गई। पूछताछ में उसने देसी कट्टा एवं गोली मोहित कुमार से लेने की बात कही गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इलाजरत अपराधी रंजन कुमार पुलिस की निगरानी में है।