Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सियासी हलचल तेज, हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

रांची: स्थानीय नीति और ओबीसी आरक्षण पर फैसले के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की और फिर शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बाद सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने वाले हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को देखते हुए झारखंड मंत्रालय में कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। संभव है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। कुछ मंत्री इस्तीफा भी दे सकते हैं।