Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंडरांची

अब रांची में स्कूल-कॉलेज के बाहर छेड़खानी करने वाले मनचलों की खैर नहीं, शक्ति कमांडो सिखाएंगे सबक

रांची के स्कूल-कॉलेज गेट के बाहर बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में छात्राओं के साथ छेड़खानी और अक्सर टिप्पणी करना आम बात हो गई है। रांची पुलिस ने ऐसे बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

मनचलों से निपटने के लिए रांची पुलिस के द्वारा एक योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत स्कूल-कॉलेजों में होर्डिंग लगाए जाएंगे। इन होर्डिंग्स में डीएसपी, शक्ति कमांडो, टाइगर मोबाइल और पीसीआर पुलिस के मोबाइल नंबर लिखे होंगे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

होर्डिंग्स में लिखे नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस टीम 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाएगी। छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों को न सिर्फ पकड़ा जाएगा, बल्कि जेल भी भेजा जाएगा।

होर्डिंग्स में अपील की जाएगी कि अगर कोई बदमाश द्वारा परेशान किया जाता है तो होर्डिंग्स में दिए गए नंबर पर तुरंत कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने भी आदेश जारी किया है। शक्ति कमांडों को कॉलेजों में गश्त करने को कहा गया है।

शक्ति कमांड में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्दिष्ट स्कूलों और कॉलेजों में सघन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें परेशानी की स्थिति में पीसीआर पुलिस की मदद लेने को कहा गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एसएसपी ने सभी शक्ति कमाडों का एरिया भी तय कर दिया है। एसएसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों को स्कूल-कॉलेज के दौरान पेट्रोलिंग में लापरवाही न करने को कहा है।

रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा, ‘शक्ति कमांडो स्कूल-कॉलेज इलाकों में गश्त करेंगे। कॉलेजों में होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसमें लिखे नंबर पर लड़कियां शिकायत कर सकती हैं। उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।