Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: महागठबंधन ने 1932 के खतियान के कार्यान्वयन के समर्थन में निकाली रैली, ओबीसी आरक्षण रोस्टर शामिल करने की मांग

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

हेमंत है तो हिम्मत है के लगाये नारे

लातेहार : झारखंड में 1932 के खतियान लागू करने और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में महागठबंधन ने मनिका उच्च विद्यालय मैदान से पचफेड़ी चौक तक रैली निकाली।

मौके पर रैली में शामिल लोगों ने हेमंत है तो हिम्मत है, महागठबंधन जिंदाबाद, ओबीसी मोर्चा जिंदाबाद,1932 का खतियान जिंदाबाद समेत कई नारे लगाए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि हेमंत सरकार ने 1932 का खतियान लागू करके तमाम झारखंड प्रदेश वासियों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओबीसी श्रेणी के लोगों के चिरप्रतीक्षित 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करके ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले को ओबीसी रोस्टर में शामिल करने की मांग की।

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, राजद नेता गिरिजनंदन सिंह चेरो ने कहा कि हेमंत सरकार ने तमाम झारखंड प्रदेश वासियों को बहुमूल्य तोहफा देने का काम किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सागर यादव, सतार अंसारी, नंद किशोर यादव, मिथिलेश पासवान, अंजू यादव, जगजीवन राम, ओमप्रकाश यादव, रामजतन सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।