Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

धनबाद: बेटे को फांसी से लटका देख बूढ़ी मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की गयी जान

धनबाद : जिले के झरिया थाना क्षेत्र के फुलारीबाग में शुक्रवार की सुबह मां-बेटे ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बेटे तारापदो नंदी (50) ने जहां अपने कमरे की रेलिंग में फंदा बनाकर फांसी लगा ली, वहीं उसकी मां छबी देवी (80) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने के बाद झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों शवों का अंतिम संस्कार मोहलबनी मुक्तिधाम में किया गया। राहुल कुमार ने पिता और दादी के पार्थिव शरीर को जलाया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तारापदो नंदी का परिवार मंगल सिंह के मकान में दो साल से किराए पर रह रहा है। वह शंख और चूड़ी बाँटकर परिवार का भरण पोषण करता था। कोरोना काल में उनका धंधा चौपट हो गया और आर्थिक संकट बढ़ गया। उसके बाद पत्नी नमिता नंदी दूसरे के घरों में बर्तन धोने का काम करने लगी।

इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बेटी अंजलि की शादी भी की। आर्थिक कमी के कारण तारापदो अत्यधिक शराब का सेवन करना शुरू कर दिया। बच्चों की परवरिश को लेकर उनकी पत्नी नमिता देवी का अक्सर उनसे झगड़ा हो जाता था।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम तारापदो शराब पीकर घर आया था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान तारापदो ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद नाराज होकर पत्नी अपने बच्चों सहित धनबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई।

शुक्रवार की सुबह जब पड़ोस की एक महिला पास के कुएं में पानी लेने गई तो उसने छबी देवी का शव पानी में तैरता देखा। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। बहू नमिता देवी और झरिया पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद मां के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

नमिता रोते हुए अपने घर गई तो वहां का हाल देख हैरान रह गई। घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर पति भी रेलिंग से लटक रहा था। उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद नमिता के शोर पर आसपास के लोग घर में घुसे और शव को नीचे उतारा।

तारापदो नंदी के परिवार में पत्नी नमिता, बेटा राहुल कुमार (16), बड़ी बेटी अंजलि देवी और छोटी बेटी रिया कुमारी (14) हैं। चर्चा है कि मां छबी देवी ने अपने बेटे को घड़े के सहारे रेलिंग पर लटका देख कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे का शव पहुंचते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। पत्नी नमिता देवी और बड़ी बेटी अंजलि देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। इस दौरान दोनों कई बार बेहोश भी हुए। पड़ोस की महिलाएं पानी छिड़क कर उन्हें होश में ला रही थीं।