Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

अपडेट: मनिका सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग घायल, एक युवक की गयी जान

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान नदी के पास मोड़ पर ऑटो और टाटा मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र कमलेश ठाकुर 22 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि इस घटना में सुरेश ठाकुर के परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से मनिका अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में मनिका निवासी टेंपू चालक रिंकू नायक पिता सुकन नायक, काव्या कुमारी पिता कुंदन ठाकुर, मंजू देवी पति सुनील ठाकुर, छोटी कुमारी पिता सुरेश ठाकुर, निशी कुमारी पिता अनिल ठाकुर, दुलारी देवी पति सुरेश ठाकुर और आयांश कुमार पिता विकेश ठाकुर शामिल है। सभी घायलों को मनिका अस्पताल में इलाज किया गया। वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

आपको बता दें कि सभी एक ऑटो पर सवार होकर नगर भगवती मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी बीच दोमुहान नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में कमलेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।