Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

छिपादोहर के आदिम जनजाति परिवार के लाभुकों ने मुखिया व रोजगार सेवक पर पैसे मांगने का लगाया आरोप

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : जिले के उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एक-एक करके उनकी समस्याओं को सूना।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जनता दरबार में जिप सदस्य कन्हाई सिंह के साथ प्रखंड के छिपादोहर से आए आदिम जनजाति परिवार की बबीता कुमारी, प्रमिला देवी, सविता देवी और विनीता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपने पंचायत के मुखिया और रोजगार सेवक पर बकरी शेड के पैसे की निकासी करने में पैसे की मांग करने के साथ-साथ मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।

लाभुकों ने आरोप लगाया कि रोजगार सेवक के द्वारा पूर्व भी पैसे लिए गए हैं और अब मास्टर रोल में साइन करने के नाम पर मुखिया के द्वारा और रोजगार सेवक के द्वारा परेशान किया जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

शिकायत के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल जांच का आदेश देते हुए लाभुकों के पैसे के भुगतान जल्द से जल्द हो इसका आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि आदिम जाति परिवार के लोगों को इस तरह से परेशान करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं जनता दरबार के दौरान राशन, पेंशन से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।