Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा के डेढ़टंगवा घाटी में बनारस जा रही यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंगवा घाटी के पास गुमला से बनारस जा रही सिंह लोक यात्री बस सोमवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में लगभग 20 यात्री घायल हो गये हैं।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

घायलों में मंगलेश्वर उरांव, मुन्नी उरांव, धर्मपाल उरांव, सुदन उरांव, प्रमिला बरवा, सरिता देवी, अनज उरांव , किरण सिसई, भानु लाल मुंडा, मोको देवी, छोटी कुमारी आदि शामिल है। सभी गुमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग हैं। जो काम करने बनारस जा रहे थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार गुमला से यात्रियों को लेकर बस बनारस जा रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी जिस कारण चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी के पास मोड में असंतुलित होकर बस पलट गयी। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से राहत कार्य चलाया। वहीं घटना की सूचना तत्काल पुलिस को भी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। इधर इस सम्बंध में थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना कैसे घटी इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

Latehar Accident News Today