Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंडरांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुतरे जाएंगे सभी षड्यंत्रकारी जाल

रांची : सहायक पुलिसकर्मियों ने राज्य सरकार द्वारा सेवा अवधि बढ़ाने के लिए गए निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष ने हमारे लिए जो जाल बिछाए हैं, उसी में समेट कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष जिस तरह से षड्यंत्र का जाल बिछा रहा है, उन सभी जालों को कुतर दिया जाएगा। कहा कि उन्होंने हमारे लिए जो जाल बिछाया है, विपक्ष खुद उसी जाल में फंस जाएगा। जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं उसमें वे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जनता उनके हर कारनामे पर नजर रखे हुए है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को है। हेमंत सरकार इस सत्र में अपना विश्वास मत पेश करेंगे। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र होने में अभी कुछ समय है। यह तो सत्र बुलाए जाने पर ही पता चलेगा। कुछ समय बीत जाने दीजिये। आप देखेंगे कि विपक्ष के सपने कैसे चकनाचूर हो जाएंगे।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष पहले से ही बेफिक्र है। जनता की चुनी हुई सरकार को हटाने में ही लगी है। वर्तमान सरकार प्रदेश में लगातार विकास कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल खामियां तलाश रहा है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर राज्य की जनता इसका जवाब देगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दुमका घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि मैं इस घटना से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत बेटी को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस संकट की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं पुलिस अधिकारियों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।