Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू

झारखंड: 10 जून को आएगा मानसून, मरुस्थल बनने की ओर बढ़ रहा पलामू प्रमंडल

रांची : झारखंड में इस बार लोग जल्द ही मानसून का लुत्फ उठा सकेंगे. रांची मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून 10 जून के आसपास पहुंचेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि आने वाले 10 जून के आसपास मानसून पूरे राज्य में प्रवेश करेगा।

हालांकि इस बार मई से ही राजधानी समेत राज्य के सभी हिस्सों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। इससे लोगों को मई माह में भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी मानसूनी बारिश अच्छी रहने की संभावना है. विभाग के मुताबिक 8 जून से पूरे प्रदेश में मानसून का असर दिखेगा। वहीं, 10 जून के बाद राज्य के सभी हिस्सों में मानसूनी बादल छाए रहेंगे।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस साल मानसून से किसानों को भी राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि इस बार किसानों की फसलों के लिए काफी अच्छी बारिश होगी। उम्मीद है कि उपरोक्त औसत वर्षा के कारण इस बार उन्हें धान की बुवाई और बाद में सिंचाई करने में कोई समस्या नहीं होगी।

पलामू की जलवायु में तेजी से बदलाव

इधर, पलामू जिले के मौसम में तेजी से बदलाव आ रही है। जो आने वाले 10 सालों में भयावह रूप ले सकता है। दरअसल, जिले के घनी आबादी वाले वन क्षेत्रों में पेड़ों के काटने से जलवायु परिवर्तन पर खासा असर देखने को मिल रहा है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

देश के जाने माने पर्यावरणविद्, वन्यजीव विशेषज्ञ सह संस्थापक डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने प्रदेश के पलामू जिले के भविष्य की तस्वीर पेश की है, जो काफी भयावह है। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिले जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार यानी पूरा पलामू प्रमंडल मरुस्थल बनने की ओर बढ़ रहा है। यदि भविष्य में वन क्षेत्रों से पेड़ों की कटाई नहीं रुकी तो स्थिति विकट हो जाएगी।

advt