Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बोरिंग गाड़ी असंतुलित होकर पलटी, दबने से एक मजदूर की मौत

अजय/लातेहार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत अंतर्गत लावागड़ा गांव में शनिवार की शाम बोरिंग गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर की मौत गाड़ी के नीचे दबने से हुई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस शव निकालने का प्रयास कर रही है।

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सराय थाना क्षेत्र के ग्राम गजरा बहरा निवासी लाल सिंह के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार लातेहार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से डीप बोरिंग का कार्य लातेहार प्रखंड में कराया जा रहा था। इसी दौरान इचाक पंचायत में डीप बोरिंग के कार्य में लगी बोरिंग गाड़ी अंसतुलित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही एक मजदूर की बोरिंग गाड़ी से दब कर मौत हो गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजूर ने कहा कि मैं अभी रांची आया हूं। यह काम किस संवेदक के द्वारा कराया जा रहा है। यह पेपर देखने के बाद ही स्पष्ट तौर पर बताया जा सकता है। वही समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से शव को निकालने का प्रयास जारी था।