लातेहार: विधवा महिला ने मोहल्ले के लोगों पर लगाया प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप
जुगनू/लातेहार
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरी मोहल्ला में मसोमात कमली देवी (35) के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट किया है। इस मारपीट में कमली के सिर में काफी चोटें आयी है। उसके बायें हाथ की एक अंगुली भी टूट गयी है।. घायल महिला ने इसकी जानकारी सदर थाना को दी है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
दिए गए आवेदन में कमली देवी ने मोहल्ले की गुड्डी देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, जाड़ो देवी, सरिता देवी व बबलू भुईयां पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया है कि उक्त लोगों के द्वारा उसे आये दिन प्रताड़ित किया जाता रहा है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
जानकारी के अनुसार पहाड़पुरी मुहल्ला के लोग मसोमात कमली को किसी बात को लेकर आये दिन प्रताड़ित करते रहते थे। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने आज उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डा अखिलेश्वर प्रसाद ने उसका इलाज किया।