Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

ट्रिपल मर्डर से दहला खूंटी, ग्राम प्रधान, उनके बेटे व बहू की धारदार हथियार से काटकर हत्या

रांची : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। ग्राम प्रधान मुदा मुंडा, उनके बेटे सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला गया। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस को इस घटना की जानकारी गुरुवार देर रात मिली। क्योंकि ट्रिपल मर्डर के बाद से परिजन और ग्रामीण काफी डरे और सहमे हुए थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आज यानि शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कोदेलेबे गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। गुरुवार को पूरा दिन शव घर में ही पड़ा रहा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मृतक ग्राम प्रधान के परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर तीनों की हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्या को छिपाने के लिए दिन भर गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के लोगों ने मृतक के परिजनों व गांव के लोगों को धमकाया गया। जिससे परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी।

हालांकि ग्राम प्रधान के परिजनों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को बुलाया था। जिसके बाद समाजसेवी मंगल मुंडा ने पुलिस को सूचना दी है।