Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक द्वारा जलायी गयी युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

रांची : एक तरफा प्यार में झुलसी दुमका की युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती 95 फीसदी तक जल चुकी थी। उसका रिम्स के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी।

Raja AD

क्या है पूरा मामला

घटना 23 अगस्त की सुबह 3 बजे की है। दुमका के जरुआडीह मोहल्ले की रहने वाली अंकिता अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक सिरफिरे आशिक ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन उठे तो उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :- एकतरफा प्यार में लड़की ने बात करने से किया मना तो सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर

इसी बिस्तर पर सो रही थी युवती

हालांकि प्राथमिक उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन और परिवार के सदस्यों ने नगर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

अंकिता की फ़ाइल फोटो

युवती के मना करने पर जलाया

दुमका नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले का शाहरुख युवती अंकिता से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन, लड़की को उससे बात करना भी पसंद नहीं था। कुछ दिनों तक वह चलते-चलते रास्ते में भी उसे परेशान करता था। वह मोबाइल पर कॉल करता था और दोस्ती करने का दबाव बनाता था। सोमवार की देर शाम भी आरोपी ने फोन कर दोस्ती की बात कही। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोई थी। सुबह आरोपी ने ऊपर की खिड़की से पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी और फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।