Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में राजनीतिक संकट गहराया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द

चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजा पत्र

रांची : सीएम हेमत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। रांची जिले के अंगड़ा मौजा में खनन पट्टा पट्टा मामले में हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द कर दी गयी। इसकी शिकायत बीजेपी ने राज्यपाल से की थी। जिसके बाद राज्यपाल ने मामले को चुनाव आयोग के पास भेज दिया। चुनाव आयोग में सुनवाई करीब दो महीने तक चली। 18 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने अपनी मंशा राज्यपाल को भेज दी है। जिसमें हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। सदस्यता रद्द होने के बाद झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक संकट गहरा गया है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा हो रही है कि अब सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन हो सकती हैं अगली मुख्यमंत्री

जहां तक ​​मामला सामने आ रहा है तो साफ है कि हेमंत की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सीएम हो सकती हैं। लेकिन झारखंड में सीएम बने रहने के लिए छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव जीतना होता है। अगर छह महीने के अंदर कल्पना सोरेन कहीं से चुनाव लड़कर जीत जाती हैं तो वह सीएम की कुर्सी पर बनी रह सकती हैं। नहीं तो झामुमो को किसी और चेहरे पर निर्भर रहना पड़ेगा।

चूंकि हेमंत के अलावा चुनाव आयोग में बसंत पर खनन पट्टे का मामला चल रहा है और संभावना है कि उनकी सदस्यता भी रद्द हो सकती है, ऐसे में पार्टी सोरेन परिवार के युवराज बसंत पर दांव नहीं लगाएगी। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि झारखंड की राजनीति का ऊंट किस तरफ बैठता है।

हेमंत सोरेन को फिर लड़ना होगा चुनाव

विधानसभा की सदस्यता गंवाने के बाद हेमंत सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना होगा। लेकिन बहुमत होने की स्थिति में वह दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने के बाद उन्हें छह महीने के भीतर फिर से विधानसभा चुनाव लड़ना होगा। अगर ऐसा होता है तो झारखंड में तीसरी बार कोई मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ेगा। इससे पहले शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा ऐसा कर चुके हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें