Breaking :
||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में बिजली गिरने से तीन किशोर की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे थे

पलामू के नौडीहा अंचल के ऊपरलीटांड में बिजली गिरने से तीन किशोरों की मौत हो गई। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढकचा गांव निवासी अनिल कुमार (13) अपनी बहन को राखी बांधकर लौट रहा था, इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों ने बताया कि अनिल अपनी बहन को राखी बांधकर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बहन के घर से उसके साथ दो अन्य किशोर संजय कुमार (14) और विकास कुमार (12) भी थे। इसके बाद जैसे ही वे घर से बाहर निकले, बारिश होने लगी। बचने के लिए तीनों किशोर एक पेड़ के नीचे रुक गए। इस दौरान तीनों वज्रपात की चपेट में आ गए। इस बात की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली, घर में मातम छा गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

नौडीहा के प्रखंड विकास अधिकारी सह अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि बिजली गिरने से मौत होने पर पीड़ित परिवार को मुआवजे का लाभ दिया जाएगा।