Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

लातेहार: 98 किलो डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन को मिली सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 98 किलो डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर जसवंत सिंह पंजाब के फतेहपुर का रहने वाला है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर डोडा की भारी मात्रा में वाहन लेकर चंदवा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में चंदवा के देवनद के पास से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान एक मालवाहक वाहन वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की तो डोडा वाहन की डाले में बोरे में भरा पकड़ा गया।

पुलिस निरीक्षक मदन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदवा में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर तस्कर और डोडा को पकड़ा गया है। डोडा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा इस मादक पदार्थ की तस्करी में कौन शामिल है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।