Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, झारखंड कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

रांची : सीएम हेमंत सोरेन इस समय नई दिल्ली में मौजूद हैं। उनके दिल्ली दौरे को देखते हुए कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान कांग्रेस कोटे के चार में से तीन मंत्रियों को बदलने पर राजी हो गया है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिल सकते हैं। वह कोलकाता में कांग्रेस के तीन विधायकों की गिरफ्तारी और उसके बाद की राजनीतिक स्थिति से पार्टी नेताओं को भी अवगत कराएंगे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दिल्ली दौरे के दौरा सीएम हेमंत सोरेन 7 अगस्त को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद उनकी वापसी का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में इस समय कांग्रेस कोटे से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मंत्री है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इन चारों मंत्रियों के पास जनहित से जुड़े अहम विभाग हैं। अब कहा जा रहा है कि इन चार मंत्रियों में से एक को छोड़कर तीन मंत्रियों को मंत्री पद से हटाया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे से सहमति लेने की बात भी कही जा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक मीडिया में औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेताओं की बैठक में फैसला होना है।

सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अब खत्म हो गया है। दिल्ली से लौटने के बाद किसी भी दिन कैबिनेट में फेरबदल संभव है। संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त तक नए सिरे से कैबिनेट का गठन हो जाएगा।