Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में अपहरण के बाद दलित नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

झारखंड में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गढ़वा के बरडीहा क्षेत्र के एक गांव से एक दलित नाबालिग के अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी इरशाद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पीड़िता ने बताया कि छह सितंबर की शाम को इरशाद और उसके एक साथी ने बाइक से उसका अपहरण कर लिया। रास्ते में दोनों ने उसे कुछ सूंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। इसके बाद इरशाद ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दो दिन बाद उसे बताया गया कि उसकी मां से बात हुई है। मेरे आदमी तुम्हें मझियांव छोड़ देंगे। अगर इस घटना के बारे में किसी और को बताया तो मैं तुम्हें और तुम्हारी मां को मार डालूंगा। उन्हें नौ सितंबर को बकोइया-मझियांव सीमा पर लाल रंग की कार में उतारा गया। वहां उसकी मां मौजूद थी। अपहरणकर्ता ने मां को बुलाया था। कार में मौजूद लोगों के पास बंदूकें भी थीं, कार से उतरने के बाद वह अपनी मां के साथ नानी के घर चली गई।

वहां पहुंचकर उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी। पहले तो वह डर के मारे थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा रही थी। परिजनों के कहने पर रविवार को वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इरशाद खान नाम के शख्स ने उसका अपहरण कर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के अपहरण में इरशाद के साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जिसे वह नहीं पहचानती। आरोपी भी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। एसपी ने बताया कि घटना कुछ समय पहले की है।