Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
लातेहारहेरहंज

लातेहार: बाल कल्याण समिति की तत्परता से रुकी नाबालिग की शादी, UP में होना तय था बाल विवाह

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र के चिरु पंचायत अंतर्गत डूमरटांड़ ग्राम के मुस्ताक मियां की पुत्री मुस्कान खातून (12) की शादी उत्तरप्रदेश में तय कर दी गई थी। 01 अगस्त दिन सोमवार को उत्तरप्रदेश से डूमरटांड़ ग्राम में उक्त नाबालिग लड़की से निकाह करने के लिए लड़का के साथ परिजन पहुंच गए थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी बीच बाल विवाह होने की गुप्त सूचना बाल कल्याण समिति को मिली। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर बाल विवाह रोकने के लिए 24 घंटे के अंदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी प्रदीप कुमार दास व हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी त्वरित कारवाई करते हुए मौके पर पहुंचे।

इस दौरान अधिकारियों ने पीड़िता मुस्कान खातून के परिजनों से मामले की जानकारी ली और इस बाल विवाह को रोक दिया गया। वहीं पीड़िता को महिला पुलिस के संरक्षण में न्याय पीठ बाल विकास समिति लातेहार को सौंप दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर प्रखण्ड पंचायती राज्य पदाधिकारी आत्मा सिंह, एसआई बिंदेश्वर महतो, सहायक अभियंता सतेंद्र उरांव, कनीय अभियंता फुलदेव उरांव समेत गांव के गणमान्य उपस्थित थे।