Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस सांसद के आपत्तिजनक बयान पर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। छह कार्य दिवसों के पहले दिन देश और राज्य की दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कांग्रेस सांसद द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान पर गुस्साए विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष कांग्रेस सांसद से माफी की मांग कर रहा था। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

शुक्रवार को सदन के पहले दिन शोक प्रकाश के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया और कांग्रेस से माफी की मांग की। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) भी सदन में रखी गई। पिछले सत्र में सदन में आए सवालों को लेकर सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट रखी गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पहले दिन सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भिक्ता, बीजेपी के मुख्य सचेतक विरांची नारायण, आजसू विधायक सुदेश महतो, विधायक सरयू राय, प्रदीप यादव, अमित यादव समेत अन्य विधायकों ने दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी।

झारखंड का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेगा। राज्य में सूखे की स्थिति पर छह दिन के कार्य दिवस पर चर्चा की जाएगी। वहीं, 2 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2022-2023 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

झारखंड के इस मानसून सत्र में पहली बार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल नहीं होगा। आपको बता दें कि बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री प्रश्नकाल का प्रावधान था, जिसे इस सत्र से समाप्त कर दिया गया। इसके चलते झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल नहीं होगा।