Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू

बुलबुल जंगल से भागा माओवादी जोनल कमांडर बिहार के गया से गिरफ्तार, लातेहार, लोहरदगा व गुमला के इलाकों में था सक्रिय

पलामू: झारखंड के 15 लाख के इनामी नक्सली को बिहार के गया इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली अमन गंझू उर्फ अमर गंझू उर्फ अनिल गंझू माओवादियों का जोनल कमांडर है। सीआरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रहे है।

झारखंड सरकार ने अमर उर्फ अमन गंझू पर 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अमन लंबे समय से झारखंड के लातेहार, लोहरदगा, गुमला के इलाकों में सक्रिय था।

फरवरी 2022 में सुरक्षाबलों ने लोहरदगा के बुलबुल इलाके में एक ऑपरेशन चलाया थ। इस ऑपरेशन में कुख्यात माओवादी कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते को बड़ा नुकसान हुआ था। इस ऑपरेशन में नक्सली रवींद्र गंझू और अमन गंझू बचकर भाग भाग निकले थे।

नक्सली अमन गंझू बुलबुल जंगल को छोड़कर छकरबंधा भाग निकला था। जबकि रवींद्र गंझू बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में भाग गया था। हाल के दिनों में छकरबंधा इलाके में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बालों ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अमन गंझू लगातार चलाये जा रहे अभियान के दौरान पकड़ा गया है। अमन गंझू मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ढिबरा का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली ने सुरक्षाबलों को कई बड़ी जानकारियां दी हैं।